फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लक्ष्मीबाई नगर रेलवे कॉलोनी में 1.12 करोड़ से बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक 30 से 37 के बीच होगा निर्माण, फुटपाथ व जल निकासी भी बेहतर होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे कॉलोनी के ब्लॉक 30 से 37 के बीच सड़क निर्माण के लिए छह महीने की अवधि तय की है। इस परियोजना पर करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।
योजना के तहत मिट्टी खुदाई, भराई, कंक्रीट, ईंट व फर्श के काम के अलावा पुरानी संरचनाओं और मलबे को हटाया जाएगा। 773 वर्ग मीटर में पुराने इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक निकालकर दोबारा लगाए जाएंगे, जबकि 1611 वर्ग मीटर क्षेत्र में 80 एमएम मोटाई के नए सीमेंट कंक्रीट पेवर ब्लॉक लगेंगे, जिससे पैदल चलने वालों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए 951 मीटर लंबी 300 एमएम व्यास की आरसीसी पाइप डाली जाएगी। 15 मैनहोल, 25 रोड गली चैंबर और गली ट्रैप बनाए जाएंगे, जिससे बारिश में जलभराव की समस्या कम होगी। इससे कॉलोनी निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें