फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की कार की टक्कर, मनचलों ने उठाया फायदा

Wed, 06 Aug 2014 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दफ्तर से वापस आ रही युवती की कार एक कार से टकरा गई, जिस पर युवक ने उससे मारपीट और गाली गलौज कर अभद्रता की। युवती की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-65 की ट्रैवेल टेक्नोलॉजी कंपनी में कार्यरत युवती शनिवार शाम को सेक्टर-62 के ऑटो स्टैंड पर सहकर्मी को ऑल्टो कार से छोड़ने गई थी। जैसे ही वह वापस सेक्टर-63 स्थित दफ्तर के पास पहुंची। विपरीत दिशा से आ रही एक कार उसके कार से टकरा गई।

विपरीत दिशा से आ रही एक स्विफ्ट कार से युवती की कार टकराने के बाद लड़के युवती से बदतमीजी पर उतर आए। शिकायत में बताया कि टक्कर के बाद स्विफ्ट कार सवार फिरोज ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। साथ ही आरोपी ने उसके साथ अभद्रता भी की।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि युवक ने अपने भाई के मीडिया में होने का रौब भी दिखाया। वहीं, दूसरी ओर युवक ने भी युवती के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें