इसी दौरान सामने से अचानक एक कार आ गई। विभोर की कार युवकों की कार से टकराते-टकराते बची। इस बीच युवक विभोर को गालियां देने लगे। विभोर बिना कुछ कहे वहां से निकल गया। इस बीच आरोपी युवक उसकी कार का पीछा करने लगे। विभोर ने भी कार को भगा लिया। रामप्रस्थ की लाल बत्ती पर रेड लाइट होने के कारण विभोर को रुकना पड़ा।
आरोपियों ने वहां विभोर को पकड़ लिया। इसके बाद शराब के नशे में धुत आरोपियों ने आते ही लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ना शुरू कर दिए। विभोर ने खुद को पुलिसकर्मी भी बताया, लेकिन आरोपी उल्टा उसे गोली मारने की धमकी देने लगे।
आरोपियों के इरादे देखकर विभोर वहां से नजदीकी पिकेट की ओर भागे। वहां पुलिसकर्मियों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।