फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मदर डेयरी के पास सड़क बदहाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पटपड़गंज रोड पर मदर डेयरी के पास वाली लेन की हालत खराब होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और इसकी सतह ऊबड़-खाबड़ हो गई है। इससे इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों के कारण संतुलन बनाए रखने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासी अभय सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले पानी की पाइपलाइन फट गई थी। इसके बाद सड़क की खुदाई तो की गई, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। तभी से सड़क की हालत खराब बनी हुई है। ऑटो चालक मोहन लाल ने बताया कि सड़क पर गड्ढे होने के कारण ऑटो चलाने में काफी दिक्कत होती है। सड़क के ऊबड़-खाबड़ होने से यात्रियों को भी झटके लगते हैं। कई बार वाहन को संभालना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें