फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में सड़क हादसे घटे, भारत में बढ़ रहे

Sat, 09 Feb 2019 05:11 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा सुरक्षा फाउंडेशन के सहयोग से छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जीवन रक्षा नामक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आयुक्त मनोरंजन कुमार, लोकसभा टीवी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित सिंह ने किया। इसमें एमिटी विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 

मनोरंजन कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत में सड़क दुर्घटना की संख्याओं में इजाफा हुआ है, वहीं चीन में सड़क दुर्घटना की दर में एक तिहाई की कमी आई है। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना का असर सिर्फ  उस व्यक्ति पर नहीं पड़ता, जो उस दुर्घटना में घायल हुआ। किसी की मृत्यु का असर उसके परिवार पर भी पड़ता है। सड़क दुर्घटना कभी भी किसी के साथ हो सकती है। यह लोगों की जाती, धर्म, पहनावा, अमीरी गरीबी, संस्कृति आदि नहीं देखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें