फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, डर की वजह दोस्तों को छोड़कर भागा युवक

Sat, 13 Aug 2022 08:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने घायल दो युवकों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शुक्रवार शाम मौज-मस्ती कर रहे तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद बाइक सवार का सिर खंभे से जा लगा। वहीं पीछे बैठा एक अन्य युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया। तीसरे युवक को चोट नहीं लगी, लेकिन वह डर की वजह से अपने दोस्तों को घायल हालत में ही मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां विकास (24) को मृत घोषित कर दिया गया। राहुल (25) का इलाज जारी है। 

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हादसे के समय विकास ने लोकल हेलमेट लगाया हुआ था। टक्कर लगते ही हेलमेट टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। सीलमपुर थाना पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक, विकास परिवार के साथ लोनी, गाजियाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता बीरपाल सिंह व अन्य सदस्य हैं। विकास लिफ्ट मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार दोपहर के समय विकास अपने दो दोस्त राहुल व सन्नी के साथ घूमने के लिए सीलमपुर इलाके में आया था। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। घूमने के बाद तीनों दोपहर करीब 3.30 बजे वापस घर लौट रहे थे। इस बीच वजीराबाद रोड स्थित धर्मपुरा फ्लाईओवर से गुजरते हुए इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे के समय विकास बाइक चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास बाइक से उछलकर स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गया। उसका सिर खंभे से लगा। हादसे में सन्नी बाल-बाल बच गया। जबकि विकास और राहुल बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां विकास को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राहुल का इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें