फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी बोल रही हूं: आपका एक निजी बैंक में चयन हो गया है, इंटरव्यू ऑनलाइन होगा, इसके बाद हुआ खेल

Sat, 13 Aug 2022 08:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैसे की मांग करने पर युवती को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर सेल में इसकी शिकायत की। पुलिस मामले की तकनीकी जांच कर जालसाजों की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। नौकरी के लिए युवती का ऑनलाइन साक्षात्कार भी किया गया और उससे कई मद में हजारों रुपये खाते में जमा कराए गए। पैसे की मांग करने पर युवती को ठगी का अहसास हुआ और उसने साइबर सेल में इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


अशोक विहार की रहने वाली दीपशिखा ने उत्तर पश्चिम जिला की साइबर सेल में धोखाधड़ी की शिकायत की है। जिसमें बताया कि वह अपनी छोटी बहन की ऑनलाइन जॉब के लिए क्विकर डॉट कॉम पर अपना अकाउंट रजिस्टर करवाया। उसके पास 18 जुलाई को एक युवती जाह्नवी का फोन आया, उसने खुद को क्विकर डॉट कॉम का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि 15 सौ रुपये देकर उसे रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नौकरी मिलने के बाद पैसे वापस मिल जाएंगे।

पीड़िता ने उसके बताए खाते में 15 रुपये भेज दिए। उसके बाद जाह्नवी ने फोन कर व्हाट्सएप पर बॉयोडाटा मांगा। अगले दिन उसने बताया कि उसका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। उनका ऑनलाइन साक्षात्कार होगा। फिर एक अन्य महिला ने उसकी बहन का साक्षात्कार लिया। 

 

बाद में सोनिया नाम की युवती ने फोन कर बताया कि उसका एक निजी बैंक में चयन हो गया है। उसे 21.5 हजार रुपये वेतन मिलेगा। घर पर लैपटॉप किट भेजने और दस्तावेज का सत्यापन करने के लिए उन्हें 55 सौ रुपये जमा करने होंगे। काफी आनाकानी और पैसे वापस करने की बात कहने पर पीड़िता ने पैसे जमा कर दिए। उसके बाद जाह्नवी ने एक बार फिर फोन किया और बताया कि कोविड की वजह से उसके घर पर दस्तावेज का सत्यापन के लिए नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

उसने सारे कागजात और दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजने के लिए कहा। फिर उनसे बैंक में खाता खोलने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की गई। यह सुनते ही पीड़िता को गुस्सा आ गया और उसने अपने पैसे वापस मांगे। उसके बाद से जालसाज लगातार बहाने बनाने लगी। पीड़िता ने उस नंबर पर भी फोन किया, जिस पर उसने ऑनलाइन पैमेंट किया था। उस व्यक्ति ने किसी भी जाह्नवी को पहचानने से इनकार कर दिया। उसके बात पीड़िता ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें