फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी पर मजदूरों से भरा कैंटर टकराया, 1 की मौत, 2 गंभीर

Thu, 25 Jun 2020 01:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

- कैंटर में बैठे आधा दर्जन मजदूर घायल
विज्ञापन
केएमपी पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर पंचगांव चौक के पास गुरुवार अल सुबह मजदूरों से भरा कैंटर दूसरे कैंटर से टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


कैंटर में सवार आधा दर्जन मजदूरों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। बिलासपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि कैंटर चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
गुरुवार सुबह करीब 5 बजे फर्रुखनगर की ओर से ईंट भट्टे में काम करने वाले करीब 20-22 मजदूरों से भरा कैंटर पलवल की ओर जा रहा था। पंचगांव चौक के पास कैंटर चालक ने दूसरे कैंटर को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

   
टक्कर लगने से दूसरे कैंटर को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन सवारियों से भरे कैंटर में केबिन के अंदर बैठे तीन लोगों को काफी चोटें आईं। हेल्पर अमर सिंह (42) की मौत हो गई जबकि चालक नरेश व एक अन्य की हालत गंभीर है। हादसे में कैंटर में पीछे की तरफ बैठी आधा दर्जन सवारियों के आपस में ही भिड़ने से चोट लगी। 

पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। जिसमें हालत बिगड़ने पर कैंटर चालक व अन्य को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें