फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड से मुड़ रहे ट्राला से टकराई कार, दो की मौत

Fri, 12 May 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
इटावा से मेरठ शिक्षक संघ के सम्मेलन में भाग लेने जा रहे इटावा के चार शिक्षकों की कार शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर इंटरचेंज पर गलत दिशा में मुड़ रहे ट्राला से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही एक शिक्षक व कार चालक की मौत हो गई। हाइवे सुरक्षा कर्मियों ने सभी घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायत पर आज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।      
विज्ञापन


इटावा के चकर नगर स्थित जवाहर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरूण कुमार दूबे अपने तीन शिक्षक साथियों के साथ अपनी स्विफ्ट कार से चालक ध्रुव कुमार के साथ मेरठ शिक्षक संघ के सम्मेलन में भाग लेने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से होते हुए ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। जेवर टोल प्लाजा के दो किलोमीटर बाद वाहनों के चढने के लिए बने रास्ते पर एक्सप्रेस वे की सारी लाइनों को घेरते हुए रांग साइड ट्राला उतरने लगा। इस दौरान जेवर टोल प्लाजा पार करते हुए आ रही शिक्षकों की स्विफ्ट कार ट्राला से आ भिड़ी। 

हादसा इतना भयानक था कि स्विफ्ट कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि आगे बैठे चालक ध्रुव कुमार व विजय शंकर त्रिपाठी कार में बुरी तरह से फस गए। मौके पर पहुंची हाइवे सुरक्षा ने कार सवार सभी घायलो को कार से निकाला। तब तक कार चालक व एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने सभी पांचों लोगों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने स्विफ्ट कार चालक ध्रुव कुमारप (25 वर्ष) निवासी पक्का बाग इटावा व विजय शंकर त्रिपाठी (48 वर्ष) निवासी निरंजन इंटर कॉलेज निरंजन नगर इटावा को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जवाहर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरूण कुमार दुबे, पाती रामपाल (62 वर्ष) ज्योति नगर इटावा, राजीव शर्मा सिविल लाइन इटावा की स्थिति गंम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों और मृतकों के परिजनो को फोन से सूचना दे दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्राला कब्जे में ले लिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें