फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप के चक्कर में बेकाबू कार फुटपाथ पर चढ़ी, व्यक्ति को कुचलने के बाद पलटी

Mon, 30 Sep 2019 10:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर गूगल मैप देखकर कार चला रहा चालक नियंत्रण खो बैठा। कार फुटपाथ पर सो रहे 55 वर्षीय शख्स को कुचलते हुए आगे जाकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स व कार सवार पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जहां फुटपाथ पर सोने वाले शख्स को मृत घोषित कर दिया गया। कार सवार सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

प्रत्यक्षदर्शीयों ने पुलिस को बताया है कि हादसे के समय कार की रफ्तार तेज थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक प्रेम सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रेम सिंह राजस्थान से अपने मालिक व तीन अन्य लोगों को कार से दिल्ली लाया था। निर्माण विहार में कार्यक्रम के बाद सभी देर रात करीब 1.30 बजे वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन

रास्ता पता नहीं होने के कारण प्रेम सिंह ने गूगल मैप चला रखा था। वह डीडीयू मार्ग होते हुए धौलाकुंआ की ओर जा रहा था। मिंटो ब्रिज से पहले टी-प्वाइंट पर गूगल मैप देखने के चक्कर में प्रेम सिंह नियंत्रण खो बैठा और कार फुटपाथ पर चढ़ते हुए पलट गई। 

पलटने से पूर्व कार की चपेट में वहां सो रहा 55 साल का अधेड़ आ गया। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां अधेड़ को मृत घोषित कर दिया गया। अधेड़ बेघर था और फुटपाथ पर ही सोता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें