अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बी डी एस पब्लिक स्कूल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्र को टक्कर मार दी। इस घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वालों ने मेरठ-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर वहां पुलिस मौजूद है।