सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
घटना अनूपशहर की है। जिरौली गांव के पास गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा 407 बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग खुर्जा के बुर्ज मौहल्ला अशोक पब्लिक स्कूल के पास के रहने वाले हैं।
बुजुर्ग फूलवती पत्नी खानचंद सैनी की अरेष्टि के बाद अनूपशहर अस्थि विसर्जन के लिए सभी जा रहे थे। यहां खराब सड़क चलते मेटाडोर बेकाबू होकर पलट गई और हादसे का शिकार हो गई।