फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निगम के स्कूलों में मिलेगा आरओ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। सोमवार को उस्मानपुर, भजनपुरा, गौतम विहार और यमुना विहार स्थित गर्ल्स स्कूलों में वॉटर कूलर और आरओ प्यूरीफायर का उद्घाटन किया गया। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों में में यह पहल की है। बतौर मुख्य अतिथि एनएफएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) अमित कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र के भविष्य हैं। उन्हें स्वच्छ पेयजल प्रदान करना उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है। उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय पार्षद छाया शर्मा, रेखा रानी और प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें