फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, प्रशासन के सामने रखी यह मांगें

Thu, 04 Jul 2019 01:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर शुरू दी है। इससे पहले 24 जून को उन्होंने एक दिन की हड़ताल की थी।

विज्ञापन


कर्मचारी यूनियन के महासचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर अस्पताल में भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। यह 10 दिन तक चलेगी। रोज अलग-अलग कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों से भूख हड़ताल को समर्थन मिल रहा है। वहां से कर्मचारी इसमें शामिल होने के लिए आएंगे। 

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें मृत कर्मचारी के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने, कर्मचारियों और उनके परिजनों को सभी विभागों में प्राथमिकता के आधार पर दिखाने के लिए लिखित आदेश जारी करने, रिटायरमेंट के वक्त ही कर्मचारी को सभी तरह के भुगतान करने आदि की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें