फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमएल अस्पताल: तीन साल की देरी के बाद सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक इसी महीने होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का काम तय समय से काफी देर से पूरा हो रहा है। इस परियोजना में तीन साल से ज्यादा की देरी हो चुकी है।
विज्ञापन

अब अस्पताल प्रशासन ने इसी महीने यानी अप्रैल से इसमें इलाज शुरू करने का नया लक्ष्य तय किया है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर तय समय पर यह ब्लॉक शुरू हो जाता है, तो मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, अभी भी इस नए ब्लॉक में कई जरूरी काम बाकी हैं। खासकर आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाने और अन्य तकनीकी तैयारियों का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में अप्रैल से सेवाएं शुरू होने को लेकर कुछ संदेह भी बना हुआ है। आरएमएल अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 7500 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने से मरीजों पर दबाव कम होगा और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि अस्पताल प्रशासन तय समय पर इस परियोजना को पूरा कर पाता है या नहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें