फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी चुनाव में वोट पाने के लिए नेता ने करा दी अपने भाई की दर्दनाक हत्या

Tue, 14 Mar 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 16
खुर्जा में दोहरे मर्डर केस में मारे गए व‌िनोद और सच‌िन व अस्पताल में भर्ती मनोज गौतम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर में रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई और उसके दोस्त के डबल मर्डर मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

2 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
दरअसल सोमवार रात खुर्जा में हुई ये दोहरी हत्या खुद रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम ने ही कराई थी, ताक‌ि उन्हें चुनाव में जनता की सहानुभूति मिल सके।

3 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस ने मनोज गौतम के भाई और उसके दोस्त की हत्या के आरोप में मनोज समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच और खुर्जा पुलिस ने ‌इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की जानकारी दी है।

4 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सोन‌िया स‌िंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया क‌ि खुर्जा विधानसभा सीट के रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम ने ही अपने भाई विनोद की हत्या करवाई थी। उसका मकसद लोगों की सहानुभूति बटोर कर चुनाव जीतने की थी।

5 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
मनोज ने पमिंदर के कहने पर हत्या की साजिश रची थी। एसएसपी सोनिया सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि परविंदर ने गोली चलाकर विनोद और उसके दोस्त सचिन को मारा था।
विज्ञापन

6 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
इस प्लानिंग में फिरोज भी शामिल है। पुलिस ने प्रत्याशी मनोज और फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि परमिंदर फरार है।

7 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं मनोज का कहना है कि उसे बसपा कैंडीडेट के शह पर फंसाया जा रहा है।

8 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
हालांकि चर्चा है कि मनोज के ऊपर करीब 4 करोड़ रूपये का कर्ज है। इसलिए वह किसी कीमत पर यह चुनाव जीतना चाहता था।

9 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के छोटे भाई विनोद गौतम और उनके दोस्त सचिन की सोमवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम रालोद के महासचिव जयंत चौधरी की रैली के बाद से लापता हुए इन दोनों लोगों के खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह अगवाल गांव में आम के बाग में मिले। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। अभी तक की जांच में अलीगढ़ के थाना जवां स्थित दाऊपुर गांव निवासी परविंदर पुत्र सुखपाल और फिरोज का नाम सामने आया है।

10 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के ममेरे भाई गुरदीप के अनुसार सोमवार शाम जयंत चौधरी की रैली के बाद विनोद अपने साथी सचिन के साथ समर्थकों को उनके गांव छोड़ने गया था। बाद में कुछ और लोगों को छोड़ने के लिए उसने विनोद को फोन कर पॉलीटेक्निक मैदान के गेट पर बुलाया लेकिन वह नहीं आया। रात 10 बजे तक विनोद का पता नहीं चलने पर गुरदीप ने 100 नंबर पर कॉल की।

11 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
देर रात पुलिस ने अगवाल फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे विनोद की स्कार्पियो ढूंढ निकाली। सुबह ग्रामीणों ने अगवाल गांव के आम के बाग में विनोद और उनके दोस्त सचिन का खून से लथपथ शव देखा। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। एसएसपी सोनिया सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं को लेकर जांच की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

12 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
र‌िकॉर्ड हुई सब बात
‘चारों सिम निकालकर फेंक दो, काम हो गया है और मैंने पिस्टल लाकर रख दी है, तुम किसी बात की चिंता मत करना।’ यह बात उस मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गई जो रालोद प्रत्याशी के भाई विनोद और उसके साथी सचिन की हत्या के बाद पुलिस के हाथ लगा। यह फोन उसी स्कार्पियो के ड्राइवर राहुल का है, जिसे लेकर विनोद और सचिन समर्थकों को उनके गांव पहुंचाने निकले थे।

13 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
कॉल बीते छह महीने से रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के संपर्क में रहे अलीगढ़ के जवां थाने के गांव दाऊपुर निवासी परविंदर ने किसी फिरोज को की थी। चूंकि कॉल वारदात के वक्त के आसपास हुई थी लिहाजा, पुलिस परविंदर और फिरोज की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

14 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
हालांकि अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। मनोज गौतम के ममेरे भाई गुरमीत ने बताया परविंदर को वह पिछले पांच साल से जानते हैं, लेकिन जब से मनोज गौतम चुनाव की तैयारी में जुटे हैं तबसे करीब छह माह पूर्व से वह उनके साथ लगातार संपर्क में था। चुनाव के दौरान वह भी सहयोग कर रहा था। वहीं अज्ञात व्यक्ति फिरोज के बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है।

15 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग राहुल नाम के ड्राइवर ने दी जो मनोज गौतम के काफिले में किराए पर गाड़ी चला रहा है। मंगलवार को हत्या के बाद परविंदर का नाम चर्चा में आने पर उसे याद आया कि परविंदर ने उसका फोन लेकर किसी को कॉल की थी।
विज्ञापन

16 of 16
khurja double murder - फोटो : अमर उजाला
चूंकि उसके मोबाइल पर ऑटो कॉल रिकार्डिंग सेट थी लिहाजा कॉल रिकार्ड हो गई। राहुल खुद पुलिस के पास पहुंचा और उसने इस बाबत पूरी जानकारी दी।
हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं के तहत जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - केएस इमैनुअल, डीआईजी
Next
AU ऐप में पढ़ें