फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या राज बब्बर को चुनौती देंगे आरके आनंद

Sat, 08 Mar 2014 06:57 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद लोकसभा चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। यहां से कांग्रेस के राज बब्बर का नाम सामने आ रहा है तो आईएनएलडी जाने माने वकील आरके आनंद को टिकट देने का मन बना रही है। इसे लेकर पार्टी में पहले से टिकट का दावा करके बैठे दावेदारों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


आनंद वर्ष 2000 में झारखंड से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इस समय वह झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं इंडियन ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष हैं। बताया जाता है कि ओम प्रकाश चौटाला परिवार से उनकी नजदीकी है।

जिसके कारण उन्हें यहां से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा जोरशोर से चल रही है। उनका नाम अचानक उभरकर सामने आया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र भड़ाना एवं शहरी जिलाध्यक्ष आरके चिलाना ने इस बात की पुष्टि की है कि आनंद का नाम चल रहा है। चिलाना ने बताया कि आनंद पंजाबी समाज से हैं। यहां पंजाबियों के लगभग 1.26 लाख वोट हैं। आनंद का फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से पुराना नाता है। उन्होंने 1963 में एसडी कॉलेज पलवल से ग्रेजुएशन किया था।
विज्ञापन


इस बारे में जब अमर उजाला ने आनंद से बात की तो उन्होंने कहा कि इनेलो ने उनसे फरीदाबाद से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है। उन्होंने टिकट नहीं मांगी। चर्चा यह है कि यदि आनंद इनेलो के प्रत्याशी घोषित होते हैं तो फरीदाबाद में मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें