फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरज की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2019 04:00 PM IST
Prachi Priyam पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेडियो जॉकी अंकित गुलाटी - फोटो : पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक के दौरान एक व्यक्ति को कार से टक्कर मार कर भाग जाने के मामले में अंकित गुलाटी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। नई दिल्ली के डीसीपी ने शनिवार को बताया कि हिट एंड रन मामले में शनिवार सुबह आरजे अंकित गुलाटी को पटेल नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मामला 30 जून का है जब संसद मार्ग थाने के फ्री चर्च के रहने वाले धीरज को मॉर्निंग वॉक के दौरान विंडसर रोड इलाके में एक कार ने टक्कर मार दी थी। घटना में धीरज की मौत हो गई थी। धीरज स्कूटी में सवार हो कर जा रहा था, जब पीछे से आ रही एक काले रंग की क्रेटा कार ने स्कूटी समेत उसे कुचला दिया था।

मृतक धीरज लोक जनशक्ति पार्टी का सदस्य था। आरोपी अंकित डीजे का काम करता है और सम्राट होटल में डीजे बजाकर आ रहा था और उसने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे धीरज की मौत हो गई। शुरुआत में ये साजिश लग रही थी लेकिन पुलिस के मुताबिक ये एक्सिडेंट की घटना ही थी। अंकित डीजे के साथ किसी प्राइवेट एफएम चैनल में आरजे भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें