संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। डीडीसीए विमेंस टी-20 लीग में कश्मीरी गेट कोल्ट्स-डब्ल्यू ने एनके खन्ना सीसी-डब्ल्यू को 9 विकेट से हरा दिया। मॉडर्न स्कूल ग्राउंड नंबर-2 पर खेले गए मुकाबले में टीम ने 113 रन के लक्ष्य को केवल 16.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एनके खन्ना सीसी-डब्ल्यू ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाए। अपेक्षा रावत ने 30 रनों की पारी खेली जबकि कामाक्षी ने 24 रनों का योगदान दिया। वहीं, कश्मीरी गेट की श्रुति पांडे ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि आरना ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्मीरी गेट कोल्ट्स-डब्ल्यू की एकता भदाना और रिया कोंडल ने दूसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। एकता ने 33 गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि रिया कोंडल ने 42 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली।