राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया
नई दिल्ली। राजस्थान सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राइजिंग राजस्थान 2047 विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया। इंडिया गेट स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दस्तावेज को जारी करते हुए कहा कि राजस्थान 2047 तक अपनी अर्थव्यवस्था को 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का संकल्प रखता है। उन्होंने बताया कि इस विजन का लक्ष्य न सिर्फ आर्थिक वृद्धि है बल्कि विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना है जिससे गांव और कस्बे भी नए अवसरों के केंद्र बनेंगे। राजस्थान जो सीमेंट, जस्ता, संगमरमर और सौर ऊर्जा उत्पादन में देश में अग्रणी है, अब दिल्ली–मुंबई औद्योगिक गलियारे के साथ भिवाड़ी, अलवर और जोधपुर में नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य एक करोड़ रोजगार सृजित करने और महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी को 60 फीसदी तक बढ़ाने का है। ब्यूरो