ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी निवासी ऋषि श्रीवास्तव ने नीट यूजी 2025 में 1202वीं रैंक प्राप्त की, जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल के अंश सिंह और पंछील शर्मा ने क्रमशः 12362 और 15602 रैंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नीट यूजी का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा एक की आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में रहने वाले ऋषि श्रीवास्तव ने 1202 रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में दाखिला लेना उनकी पहली प्राथमिकता में रहेगा। सेक्टर गामा दो में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की है। 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो सब्जेक्ट रहा। 12वीं में 96 प्रतिशत अंक उन्होंने हासिल किए।
विज्ञापन
ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि नीट की तैयारी प्रतिदिन छह-सात घंटे करते थे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग उन्होंने केवल पढ़ाई और दोस्तों से नोट्स लेने देने के लिए ही किया। उनका कहना है कि पिछले सालों के पेपर ने उनकी काफी मदद की है। उनके पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और मां ग्रहणी हैं। पिता का काफी सहयोग उनकी इस सफलता में है। इसके साथ ही अंश सिंह की 12362 और पंछील शर्मा की 15602 रैंक आई है। स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा राय ने बताया कि छात्रों की मेहनत ने यह सफलता दिलाई है। उन्होंने बताया कि जेईई एडवांस में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही नीट में भी उन्होंने स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल से कई छात्रों का चयन हुआ है।