फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग से रिफंड के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, मामला दर्ज

Wed, 20 Nov 2019 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आयकर विभाग से फर्जी कंपनियों को आईटी रिफंड के नाम पर 3.63 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आयकर विभाग की आडिट के दौरान इस धांधली का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार को आयकर विभाग के अधिकारी की ओर से पुलिस को इस बाबत शिकायत मिली थी। आयकर विभाग के अधिकारी मोहित गर्ग ने शिकायत में बताया कि फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये का रिफंड करने की धांधली इस साल सितंबर माह में आडिट के दौरान सामने आयी। 

सभी कंपनियां ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी बताई गई थीं और इन सबका पता मालवीय नगर के एक ही मकान का था। इस पते पर 28 टैन नंबर मिले। उस पते की जब जांच की गई तो वहां एक ड्राइवर मिला। उसने बताया कि उसने कभी कोई आयकर रिटर्न नहीं भरा है।  इस घोटाले के सामने आने के बाद संदिग्ध कंपनियों के बैंक खातों की पहचान कर सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें