फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जयपुर में एक करोड़ की चोरी में शामिल इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 10 हजार रुपये का इनाम

Fri, 13 Jun 2025 02:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

संजय ने अपने साथी मोहम्मद जावेद उर्फ गंजू के साथ मिलकर जयपुर के जवाहर नगर में एक मकान से एक करोड़ से अधिक कीमत के सोने-हीरे के जेवरात के अलावा कैश और विदेशी मुद्रा चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक करोड़ से अधिक की चोरी के मामले में पिछले तीन सालों से फरार एक इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संगम विहार, दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया (40) के रूप में हुई है। संजय के खिलाफ दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


संजय ने अपने साथी मोहम्मद जावेद उर्फ गंजू के साथ मिलकर जयपुर के जवाहर नगर में एक मकान से एक करोड़ से अधिक कीमत के सोने-हीरे के जेवरात के अलावा कैश और विदेशी मुद्रा चोरी कर ली थी। वारदात के बाद से लगातार वह पुलिस को चकमा दे रहा था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पिछले काफी समय से पुलिस भगोड़े बदमाशों की तलाश में जुटी थी। टीम को सूचना मिली कि जयपुर में हुई चोरी की वारदात में शामिल बदमाश दिल्ली में छिपा है। छानबीन के बाद टीम ने 10 जून को आरोपी संजय को संगम विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि उसने आठ मार्च 2022 को जयपुर के जवाहर नगर के एक मकान में चोरी की थी। वारदात में संजय ने अपनी कार का इस्तेमाल किया था। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी कार को बेच दिया।

जयपुर पुलिस ने संजय की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये इनाम भी रखा था। आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2004 से अपराध की दुनिया में है। वह जावेद व अन्य के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। जावेद व संजय दोनों रोहित चौधरी नामक गिरोह के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें