फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट को लेकर ऐसा क्या हुआ कि रोने लगीं विधायक!

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष की राजनीतिक साजिश से परेशान राठौर सेक्टर-16 स्थित अपने आवास पर बृहस्पतिवार शाम फफक पड़ीं। फिर उनकी मां ने उन्हें धीरज बंधाया।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि वह खुद को चुनाव से अलग कर रही हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि तंवर अपने किसी भी चहेते को टिकट दें, पूरी ताकत लगाएं और उसे जिता कर दिखाएं। इस तरह से अब यह तय हो गया है कि राठौर चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने पार्टी में रहकर ही अपनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष पार्टी को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। वो लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी करके अपने पद की गरिमा को गिरा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने 25 वर्ष के राजनीतिक जीवन में किसी प्रदेश अध्यक्ष को ऐसी अनर्गल और गैरजिम्मेदार बयानबाजी करते नहीं देखा। मुख्यमंत्री भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं पर उन्होंने अपने विरोधियों के खिलाफ भी कभी कोई गैरजिम्मेदार बयानबाजी नहीं की।
Trending Videos
विज्ञापन

'इतनी जलालत के बाद कोई नहीं लेगा टिकट'

चुनाव के समय अध्यक्ष अपने बयानों से पार्टी में डाल रहे हैं। पहले ही उन्होंने जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों को हटाकर संगठन को खत्म कर दिया है और अपने ब्यानों से पार्टी को गर्त में पहुंचा रहे हैं शारदा ने कहा कि उनके संयम का बांध तब टूटा जब उन्होंने घमंड़ी तक कह ड़ाला।

उन्हे निजता पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसा तभी होता है जब किसी से निजी दुश्मनी हो या पर्दे के पीछे किसी से कोई सौदेबाजी हुई हो। राठौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष ही उनके विरोधियों को उकसा रहे हैं और लोगों को विरोध करने के लिए बुला रहे हैं।

अपने खिलाफ चल रही मुहिम से खिन्न शारदा ने कहा कि तंवर लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारे थे। यही हाल रहा तो भविष्य में वह कभी चुनाव नही जीतेंगे। शारदा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने उन्हें बल्लबगढ़ से चुनाव लड़ाने और हर संभव मदद देने का वायदा किया था।

इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष जगह-जगह कहते फिर रहे हैं कि वो शारदा की टिकट का विरोध करेंगे। इस पूरे प्रकरण से वह बहुत आहत हुई हैं। इतनी जलालत के बाद टिकट की कोई आवश्यकता नहीं है, इसलिए चुनाव से दूर रहने का मन बना लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें