फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संशोधित- दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ पीतमपुरा वॉलीबॉल कॉम्प्लेक्स में हुआ। उद्घाटन अवसर पर स्पोर्ट्स असिस्टेंट डायरेक्टर एवं ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया तथा एसओ स्पोर्ट्स संतोष कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। दोनों अतिथियों का स्वागत टूर्नामेंट के इंचार्ज अजवंत द्राल और विजय तोमर ने किया। टूर्नामेंट में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। आयोजन का उद्देश्य दिल्ली के प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। आयोजकों के अनुसार अंडर-17 और 19 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 5 और फाइनल मुकाबले 7 सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद विजेता टीमों के बीच खिताब के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें