फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश का बदला: क्रिकेट मैच के दौरान सीने में उतारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुराड़ी इलाके में मंगलवार को क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त पंकज कुमार (23) के रूप में हुई है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने चार नाबालिग समेत नौ आरोपियों को दबोचा है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो रंजिश की वजह से पंकज को मौत के घाट उतारा गया। हत्या में 13 लड़कों के नाम सामने आएं हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पंकज परिवार के साथ सी-ब्लॉक, कमल विहार, संत नगर इलाके में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई, दो बहनें हैं। पंकज प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन

शादी का कार्ड देने के लिए निकला था

करीब पांच दिन बाद ही पंकज की बहन की शादी होने वाली है। मंगलवार दोपहर को पंकज घर से शादी का कार्ड देने के लिए निकला था। इस बीच वह घर के पास ग्राउंड में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने लगा।

वहां हुए झगड़े में कुछ लड़कों ने पिटाई करने के बाद उसके सीने में चाकू घोंप दिया। खबर मिलने के बाद परिजन और दोस्त उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में पुलिस को पता चला कि मुकुंदपुर निवासी रोहित नामक युवक से पंकज का 12 दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए मंगलवार को रोहित व अन्य आरोपियों ने पंकज की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने नौ आरोपियों को दबोच लिया है, जिसमें सभी की उम्र 17 से 21 साल के बीच है। पुलिस फरार बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें