फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं सदी की चोल कॉपर प्लेटें लौटना देश के गौरव की वापसी : सीएम रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
नीदरलैंड से वापस आईं राजेंद्र चोल और राजराजा चोल काल की ऐतिहासिक धरोहरें
विज्ञापन

-सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- नया भारत अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ रहा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नीदरलैंड से 11वीं शताब्दी की चोल कॉपर प्लेट्स की भारत वापसी पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पुरातात्विक धरोहरों की वापसी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, इतिहास और गौरव की पुनर्स्थापना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चोल कॉपर प्लेट्स की स्वदेश वापसी उस भारत की पहचान है, जो अब अपनी ऐतिहासिक विरासत को पूरी मजबूती और स्वाभिमान के साथ दुनिया के सामने रख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों से लगातार भारत की प्राचीन मूर्तियां, प्रतिमाएं और ऐतिहासिक धरोहरें वापस लाई जा रही हैं, जो देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का बड़ा कदम है। सीएम ने कहा कि राजेंद्र चोल और राजराजा चोल की विरासत से जुड़ी ये कॉपर प्लेट्स भारत की समुद्री ताकत, सांस्कृतिक समृद्धि और तमिल सभ्यता की महानता का महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि नया भारत अपनी जड़ों से जुड़कर ही भविष्य की ओर आगे बढ़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें