फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 साल के रिटायर्ड कर्नल ने लिफ्ट में मासूम के साथ ऐसी हरकत, सह ना पाई वो

Thu, 14 Jun 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
72 साल का रिटायर्ड कर्नल लिफ्ट में एक सात साल की मासूम के साथ था। इस दौरान उसने मासूम के साथ कुछ ऐसा किया कि वो सह ना पाई..
विज्ञापन


घटना नई दिल्ली की है। द्वारका इलाके में 72 साल के रिटायर्ड कर्नल ने 7 साल की मासूम के साथ लिफ्ट में छेड़छाड़ की। बच्ची ने शोर मचाया और लिफ्ट रुकते ही घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद पॉक्सो, छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी एससी दीवान को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट में मासूम ने 164 के बयान कराए गए, जिसमें उसने आरोपी की करतूत बयां की। 
विज्ञापन


बुधवार को ही रिटायर्ड कर्नल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सोसायटी के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, द्वारका साउथ इलाके में मासूम परिवार के साथ एक पॉश सोसायटी में रहती है। पड़ोस में ही रिटायर्ड कर्नल एससी दीवान भी परिवार के साथ रहते हैं। बिल्डिंग में आने-जाने के लिए लिफ्ट लगी हुई है। 
 
विज्ञापन


मंगलवार को मासूम नीचे से खेलकर घर जा रही थी। लिफ्ट में उसके साथ बुजुर्ग के अलावा कोई नहीं था। बच्ची के मुताबिक, जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ, आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

छेड़छाड़ ज्यादा बढ़ी तो मासूम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे धमकाकर चुप रहने के लिए कहा। इसी दौरान लिफ्ट रुकी और वह उतरकर रोती हुई सीधे अपने घर पहुंची।

उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ करने के बाद मामला दर्ज कर रात को एससी दीवान को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें