फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह आप में हुए शामिल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Tue, 25 Dec 2018 03:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिरिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह आप में हुए शामिल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी की जांच के लिए बने कमीशन के प्रमुख रहे रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सांसद भगवंत मान व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। जोरा सिंह का स्वागत करते हुए केजरीवाल ने इसे आप का सौभाग्य बताते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की दिशा में काम करेगी। 

विज्ञापन

     
मनीष सिसोदिया ने कहा कि सेवानिवृत्त जस्टिस जोरा सिंह करीब 35 साल तक पंजाब न्यायिक सेवा का हिस्सा रहे हैं। वह इमानदारी और न्यायप्रियता के लिए जाने जाते हैं। पंजाब के लोगों को इमानदार सियासत के लिए उनके ज्ञान व अनुभव का फायदा मिलेगा।     

सेवानिवृत्त जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि वह आप की लोक समर्थक नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी की दिल्ली सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किए हैं। इसे देखकर अपनी सामाजिक सेवाएं देने के लिए पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने बताया कि अपनी जांच रिपोर्ट उन्होंने तत्कालीन बादल सरकार को सौंप दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।   
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि अगर पंजाब सरकार जस्टिस जोरा सिंह कमीशन की रिपोर्ट पर कार्यवाही करती तो प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और अन्य आरोपी इस समय जेल की सलाखों के पीछे होते। पंजाब की गढ़शंकर सीट से आप विधायक जय किशन सिंह रौड़ी ने कहा कि उनका पार्टी के साथ अपने मनमुटाव खत्म हो गया है। अब वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।       

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें