गुरुग्राम में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 66 साल के रिटायर्ट बैंककर्मी से महिला फेसबुक फ्रेंड बनकर 35 लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
उसने बताया कि कि 19 मई को फेसबुक पर विदेशी महिला की फ्रेड रिक्वेस्ट आई थी। उसने उसे सिंगल देखकर उसकी रिक्वेस्ट मान ली। दोनों में बातचीत शुरु हो गई। बातों ही बातों में दोनों ने अपने मोबाइल नंबर की अदला बदली भी कर ली। विदेशी महिला ने अपना नाम जेनी एंडरसन बताया था और खुद को लंदन में ज्वैलरी शॉप की मालकिन भी बताया।
बातचीत के दौरान जेनी ने बताया कि वह 29 मई को भारत आ रही है और दिल्ली में एक हफ्ता रहेगी। उसने बताया कि वह 1 जून को मुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर दिल्ली आ जाएगी। जहां एक आदमी से उसे अपने शोरुम के लिए ज्वैलरी लेनी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून को अचानक फोन पर एक महिला का फोन आया, उसने अपना परिचय पूजा और अपने को आप्रवासन विभाग से बताया। उसने बताया कि जेनी को दिल्ली जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है क्योंकि वह वैध दस्तावेजों के बिना 68 लाख रुपये के विदेशी मुद्रा (ब्रिटिश पाउंड) अपने साथ ले जा रही थी। उसके पास हेल्थ सर्टिफिकेट भी नहीं था। इसके बाद उसने फोन जेनी को थमा दिया। जेनी फोन पकड़ते ही जोर-जोर से रोने लगी। उसने कहा कि उसे छुड़ाने में जो भी जुर्माना लगे उसे भर दे।
इसके बाद कई दिनों तक लगातार पूजा और एक अन्य शख्स कुमार सेन नाम से फोन आता रहा। कुमार सेन दिल्ली एयरपोर्ट प्राधिकरण में जुर्माना भरने का दबाव बनाता रहा। उसने जेनी के माध्यम से ये रुपए 1 जून से लेकर 15 जून के अंदर अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। 35 रुपए में 13 लाख रुपए उसके बजत खाते के थे और 22 लाख रुपए उसने किसी से उधार लिए थे। पैसे जमा करने के बाद उसकी मुलाकात जेनी से नहीं हो पाई। उसने उससे संपर्क करने की बहुत कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। अंत में हारकर उसने डीएलएफ-1 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया।