फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण का खतराः शाहीन बाग की गलियों में गतिविधियों पर रोक, जाकिर नगर में भी सन्नाटा

Sun, 12 Apr 2020 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
जाकिर नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रशासन ने शाहीन बाग की कुछ गलियों में लोगों की किसी भी गतिविधि पर शनिवार को पूरी तरह रोक लगा दी। शाहीन बाग की दो मस्जिदों में जमातियों के छिपे होने के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। इसके बाद पुलिस ने यहां सख्ती की। यहां लोगों को घरों में आवश्यक सामान लाने से भी रोक दिया गया है। उनसे घरों में ही रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इन गलियों में 50 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। आधिकारिक तौर पर प्रशासन हालांकि गलियों को सील करने की बात से अभी इनकार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि शाहीन बाग में लोगों के विरोध को देखते हुए इलाके को सील करने में मुश्किलें आ रही हैं। 

अबुल फजल इलाके में भी दो मस्जिदों में जमातियों के मिलने के बाद वहां की गलियों में लोगों की गतिविधि को पूरी तरह रोक दिया गया है। मेडिकल टीम पूरे इलाके में घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्र कर रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस की तरफ से आवश्यक सामान घरों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


जाकिर नगर की गलियों में भी सन्नाटा
जाकिर नगर में भी कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद प्रशासन ने 18 नंबर से लेकर 22 नंबर तक की गलियों को शुक्रवार को सील कर दिया था। अब इन गलियों में पूरी तरह सन्नाटा है। किसी को बहुत ही जरूरी सामान मंगवाना होता है तो मौके पर तैनात सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स या सुरक्षाकर्मियों से वह सामान मंगवाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें