फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नवरात्र स्पेशल थालियों से सजे रेस्तरां, बिरयानी आकर्षण का केंद्र; पनीर टिक्का और मिठाइयां लुभा रहीं मन

Mon, 15 Apr 2024 07:32 AM IST
श्याम जी. नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के रेस्तरां में नवरात्र का व्रत रखने वालों भक्तों के लिए विशेष तरह का भोजन तैयार किया गया है। इसमें व्रत में खाई जाने वाली विशेष थाली, पेय पदार्थ और कुछ मिठाइयां व्रती लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
नवरात्र स्पेशल थाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। इन दिनों माता रानी के ऐसे विशेष भक्तों के लिए दिल्ली के कई छोटे-बड़े रेस्तरां में नवरात्र विशेष भोजन बनाए जा रहे हैं। इसमें व्रत में खाई जाने वाली विशेष थाली, पेय पदार्थ और कुछ मिठाइयां व्रती लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। इन व्यंजनों को शुद्ध देसी घी में तैयार किया गया है। यही नहीं रेस्तरां व होटल चालक नमकीन व्यंजनों में सेंधा नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कई जगह तो 18 विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों को तैयार किया गया है। कनॉट प्लेस, गोल मार्केट, बंगाली मार्केट, राजेंद्र प्लेस, सत्य निकेतन, पंजाबी बाग, नेताजी सुभाष चंद्र पैलेस समेत कई इलाकों में लोगों के लिए व्रत के नए व्यंजन लोगों को परोसे जा रह हैं। 

विज्ञापन


इंडिया गेट के पास पंडारा मार्केट में निजी रेस्तरां के मालिक सुभाष ने बताया कि उन्होंने अपने यहां की व्रत वाली थाली में चार सब्जियों की व्यवस्था की है। इनमें व्रत की कढ़ी, सीताफल की सब्जी, पनीर मखाने की सब्जी और आलू की भुजिया है। थाली में दही पकौड़ी, सामक के चावल, साबुदाने की टिक्की-खीर, व्रत का पराठा, जलजीरा और छाछ भी लोगों को परोसे जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि इस बार शकरकंदी और केले के फूल की सीख भी शुरू की है। इसके अलावा व्रत की बिरयानी भी लोगों को यहां खाने को मिलेगी। सामक के चावल और साबूदाने को मिलाकर बिरयानी बनाई है। इसमें रायता और ग्रेवी भी देते हैं। व्रत के आटे से बनी पापड़ी को पसंद किया जा रहा है। इसमें ड्राइफ्रूट्स डालते हैं।
विज्ञापन


शकरकंदी चाट का है अनोखा स्वाद
कनॉट प्लेस स्थित एक होटल के प्रबंधक संजीव ने बताया कि उन्होंने शकरकंदी को तंदूर में लगाकर चाट बनाई है। यह मखाने की स्पेशल चाट है। कई व्रती हल्दी और टमाटर भी नहीं खाते, उनके लिए सफेद ग्रेवी बनाई है। उन्होंने कहा कि मकसद है कि व्रत में माता के भक्तों के पास विकल्पों की कमी न रहे। भले कम खाएं, लेकिन अच्छा और पौष्टिक खाएं। उन्होंने बताया कि उनके पास व्रत प्लेटर, दाबेली, टाको, तंदूरी अनानास, शकरकंदी और केले के फूल की सीख, सहित अन्य व्रत के खाने मिल रहे हैं।

व्रतियों को भा रहा पनीर टिक्का का स्वाद 
चांदनी चौक में मुख्य सड़क पर स्थित एक निजी रेस्तरां में सालभर बिना लहसुन-प्याज का खाना बनाया जाता है। मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि वो 30 वर्षों से काम करते आ रहे हैं। हर साल नवरात्र में कुछ विशेष व्यंजनों को ईजाद करते हैं। इस बार विशेष पनीर टिक्का बनाया है, जिसमें न के बराबर घी का इस्तेमाल किया गया है। इसका स्वाद लोगों को काफी भा रहा है। 

वहीं, नवरात्रि थाली में सात तरह के सात्विक व्यंजनों को परोसा जाता है। इसमें दो पूरी, रायता, आलू जीरा, आलू दही, लौकी की सब्जियां होती है। साथ ही सामक के चावल और एक छेना का रसगुल्ला भी होता है। व्रत में श्रद्धालु मीठा खाते हैं। ऐसे में उन्हें ध्यान में रखकर रेस्तरां संचालक ने तरह-तरह की मिठाई बनाई हैं। बंगाली मार्केट स्थित एक होटल चालक ने बताया कि उन्होंने इस बार मिठाइयों में नया प्रयोग किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें