फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए काम करने वालों का किया जाएगा सम्मान

Fri, 18 Dec 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 31 दिसंबर तक यहां के सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, हाउसिंग सोसायटी व रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स स्वच्छता पखवाड़ा मनाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर नगर निगम सम्मानित करेगा। शहरी विकास मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि इस पखवाड़े के तहत परिसर के अंदर और चारदीवारी के बाहर सफाई करने, सभी नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाने, नौकरानियों व ड्राइवरों के लिए टॉयलेट बनाने, मरम्मत करने, टॉयलेट को नया रूप देने, स्वच्छ भारत मिशन थीम पर चारदीवारी पर संदेश लिखवाने, भित्ति चित्र बनवाने, इमारत की लाउंज एवं कचरा डालने वाले स्थानों पर डस्टबिन रखवाने और बिल्डिंग टैरेस की सफाई करने आदि गतिविधियां की जाएं।

साथ ही प्रत्येक आरडब्ल्यूए या हाउसिंग कॉम्पलेक्स को 100 फीट रूल भी अपनाना होगा। इसका मतलब यह है कि रिहायशी सोसायटी की चारदीवारी के बाहर 100 फीट तक सार्वजनिक स्थान का रख-रखाव और सफाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की टीमें विभिन्न रिहायशी सोसायटियों में जाकर पखवाड़े के दौरान स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों व गतिविधियों का निरीक्षण करेंगी और सराहनीय कार्य करने वाली सोसायटियों/आरडब्ल्यूए के नाम सम्मानित करने के लिए भेजेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें