फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश से यमुनापार में पानी भरने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा, लक्ष्मी नगर समेत कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी कारें फंसीं, लोगों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मानसून की पहली तेज बारिश ने पूर्वी दिल्ली की जलनिकासी व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद शाहदरा, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, मंडावली, पांडव नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, हर्ष विहार, मंडोली, खजूरी, भजनपुरी और आनंद विहार के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। कार्यालय समय में बारिश के कारण लोगों को जलभराव, ट्रैफिक जाम और धीमी रफ्तार का सामना करना पड़ा।
सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर रही। नालों का पानी सड़क पर आ गया, कारें पानी में फंस गईं, पैदल चलने वालों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ा। बस स्टॉपों पर पानी भरने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

कृष्णा नगर निवासी संजीव ने कहा कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश आते ही हालात बिगड़ जाते हैं। मंडोली निवासी सुनील ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई अधूरी है और कूड़ा दोबारा जमा हो गया है, जिससे पानी तेजी से नहीं निकल पाता।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर व कृष्णा नगर के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित रही, दुकानदारों को पानी हटाने में मशक्कत करनी पड़ी। आनंद विहार व शाहदरा की ओर जाने वाले मार्गों पर लंबा जाम लगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें