भाजपा सांसद महेश शर्मा और विधायक तेजपाल सिंह नागर के लापता होने का पोस्टर
- फोटो : ANI
सूरजपुर के निवासियों ने भाजपा सांसद महेश शर्मा और विधायक तेजपाल सिंह नागर के लापता होने का पोस्टर लगाया है। पोस्टर में दोनों को ढूंढ कर लाने वालों को 501 रुपये इनाम देने की भी घोषणा की गई है। ग्रामीणों ने लापता पोस्टर के साथ विरोध करते हुए आरोप लगाया कि कोई भी नेता इलाके में खराब सड़क की स्थिति देखने नहीं आता है न ही उनकी शिकायत सुनता है। नेतागण वोट मिलने के बाद वापस नहीं आते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, हमने महेश शर्मा और तेजपाल नागर को वोट दिया, लेकिन वे हमारे इलाके में एक बार भी कहीं नहीं दिखे। सड़कों की हालत खराब है, हम एक साल से अधिक समय से शिकायत कर रहे हैं। बच्चे सड़क पर गिर रहे हैं। यहां बिजली के खंभे हैं, अगर कोई तार नीचे गिरता है, तो यह घातक होगा। हमारी मांग है कि सड़कों का निर्माण जल्द किया जाए।