फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गंदे पानी, सीवर, गंदगी और चोरी से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में साकेत ब्लॉक के निवासियों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन

साकेत ब्लॉक आरडब्ल्यूए के लोगों ने बताई समस्याएं, बोले- पुलिस गश्त नहीं, खुला बिक रहा नशा

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। मंडावली के साकेत ब्लॉक निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में इलाके की समस्याएं बताईं। लोगों ने कहा कि वे लूट, झपटमारी की घटना से परेशान हैं। गंदे पानी की सप्लाई और सीवर जाम ने समस्या और बढ़ा दी है। गलियों में गंदगी रहती है। आए दिन लोगों के घरों से चोरी हो जाती है। आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं करती है, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार प्रशासन को समस्या बताईं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सिर्फ आश्वासन मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि महिलाओं पर बदमाश फब्तियां कसते हैं। यहां खुलेआम नशा बिकता है। इलाके में घटना होने के बाद भी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को सीसीटीवी नहीं मिलती। इसके लिए कई बार विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। आरोप है कि यही रवैया दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली नगर निगम और लोक निर्माण विभाग का भी है। गाड़ियां खड़ी करने के लिए पार्किंग की भी सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य सुविधा भी ठीक नहीं है। इलाके में एक भी औषधालय नहीं है। ऐसे में लोगों का जीना परेशानी बन चुका है।
विज्ञापन



इलाके में पुलिस गश्त नहीं करती। देर रात आने में डर लगता है। गलियों में बदमाश नशीले पदार्थों का सेवन करते रहते हैं। मान सिंह पंच, अध्यक्ष।



सीवर की पाइप लाइन बहुत पुरानी है। इसे बदलने की जरूरत है। सीवर का पानी गलियों में बहता रहता है। प्रवीण चौधरी, महासचिव।



दिन में भी यहां चोरियां हो जाती हैं। बदमाश लोगों के घरों के बाहर से वाहन चोरी कर लेते हैं। घर से मोटर खोलकर ले जाते हैं। दिनेश मिश्रा, उपाध्यक्ष।

-

पार्कों में असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं। बदमाशों ने पार्कों के अंदर लगी कसरत करने वाली मशीनों को तोड़ दिया है। पुरुषोत्तम, सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें