फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: सोसाइटी की लिफ्ट में फंसा शख्स, 18 मिनट तक अटकी रही जान; कोई मदद के लिए नहीं आया; देखें वीडियो

Wed, 13 Nov 2024 06:32 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में एक निवासी लिफ्ट में फंस गया। लिफ्ट करीब 18 मिनट तक दो फ्लोर के बीच में फंसी रही। प्रबंधन द्वारा सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
18 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में बुधवार को एक निवासी लिफ्ट में फंस गया। लिफ्ट करीब 18 मिनट तक दो फ्लोर के बीच में फंसी रही। निवासी का आरोप है कि लिफ्ट में कोई भी सुरक्षा उपकरण काम नहीं करते हैं। प्रबंधन द्वारा सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन




मनोहर सिंह ने बताया कि वह टॉवर 14 की लिफ्ट से ऊपर से नीचे जा रहे थे, तभी लिफ्ट दो फ्लोर के बीच में अटक गई। उनका आरोप है कि लिफ्ट में फंसने के बाद उन्होंने मेंटेनेंस प्रबंधन को फोन कर सूचित भी किया, लेकिन उसके बाद भी 10 मिनट बाद तक भी कोई मदद के लिए नहीं आया। लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरण अलार्म को भी बजाया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। करीब 18 मिनट बाद मेंटेनेंस टीम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में अधिकतर टॉवर की लिफ्ट फंस जाती है, जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। मेंटेनेंस प्रबंधन की ओर से लगातार लापरवाही भी बरती जा रही है। सुरक्षा उपकरण काम नहीं करते हैं। वहीं, लिफ्ट में अटकने के बाद समय से लोगों को मदद नहीं मिलती है। कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। डायरेक्टर कुलभूषण बजाज ने बताया कि मेंटेनेंस प्रबंधन की ओर से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। लोगों के आरोप निराधार हैं। आधे से अधिक लोग मेंटेनेंस चार्ज तक नहीं दे रहे हैं। उसके बाद भी कार्य कराएं जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें