अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शकूरबस्ती और दरभंगा के बीच आरक्षित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04098/04097 शकूरबस्ती-दरभंगा-शकूरबस्ती आरक्षित त्योहार विशेष के कुल 52-52 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा विशेष 1 अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन शकूरबस्ती से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती विशेष दो अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी और बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन दरभंगा से रवाना होगी। 04098 ट्रेन शकूरबस्ती से सुबह 9:20 बजे रवाना होकर सुबह 10:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी और 10:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सीतापुर, रक्सौल, घोड़ासहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल होते हुए अगले दिन सुबह 11:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 04097 दरभंगा से दोपहर दो बजे रवाना होगी।