रेलवे आरक्षण, निरस्तीकरण और पूछताछ सेवाएं 13 अप्रैल रात 11:45 बजे से अगले दिन 14 अप्रैल सुबह 4:20 बजे तक बंद रहेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से दिल्ली के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में काम किया जाएगा, जिसके चलते यह सेवाएं बंद रहेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से समय-समय पर रेलवे सिस्टम को अपग्रेड किया जाता है। इसी के तहत दिल्ली पीआरएस को भी अपग्रेड किया जाना है। इस कारण रेलवे प्रशासन की ऑनलाइन आरक्षण, निरस्तीकरण और 139 की पूछताछ हेल्पलाइन सेवाएं बंद रहेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में रेलवे की ऑनलाइन आरक्षण, निरस्तीकरण और इंटरनेट बुकिंग सेवाओं का उपयोग करते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ऑनलाइन टिकट बुक की जाती है, लेकिन 13 अप्रैल (शनिवार) की 11:45 बजे से अगले दिन 14 अप्रैल (रविवार) सुबह 4:20 बजे तक ये सेवाएं बंद रहेंगी। इस समय रेलवे अधिकारी पीआरएस अपग्रेड करेंगे।
नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त
लखनऊ-रायबरेली सेक्शन पर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसमें वाराणसी से आनंद विहार गरीब रथ 16, 18 और 21 अप्रैल को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ 17, 19 और 22 अप्रैल को निरस्त किया गया है। नौचंदी एक्सप्रेस (14511) भी 17 और 23 अप्रैल को निरस्त किया गया है। गाजीपुर-आनंद विहार सुहैल देव एक्सप्रेस भी 17,19,21,22 अप्रैल को नहीं चलेगी। आनंद विहार से गाजीपुर सुहेलदेव एक्सप्रेस बंद रहेगी। यानी ये ट्रेन उस दिन नहीं चलेगी।