फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Research: बैठे-बैठे एड़ी उठाने से 3 मिनट में हो सकता है शुगर कंट्रोल, इन लोगों को लाभ पहुंचाएगा सरल व्यायाम

Sun, 15 Feb 2026 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नए अध्ययन में दावा किया गया है कि खाना खाने के बाद सिर्फ 3 मिनट तक बैठे-बैठे एड़ियां उठाने से शुगर के स्तर में आने वाली बढ़ोतरी को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए अब भारी कसरत या जिम जाने की जरूरत नहीं है। नए अध्ययन में दावा किया गया है कि खाना खाने के बाद सिर्फ 3 मिनट तक बैठे-बैठे एड़ियां उठाने से शुगर के स्तर में आने वाली बढ़ोतरी को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह शोध मेडिकल जर्नल डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम: क्लिनिकल रिसर्च और रिव्यूज में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में बताया गया है कि पिंडली की गहरी मांसपेशी सोलियस को सक्रिय करने से शरीर खून में मौजूद अतिरिक्त शुगर का तेजी से उपयोग कर पाता है।

अध्ययन में पाया गया कि सोलियस मसल को सक्रिय करने से खाने के बाद शुगर का स्तर 39 से 52 फीसदी तक कम हुआ। इंसुलिन की जरूरत करीब 60 प्रतिशत तक घट गई। वहीं, हर 30 मिनट बैठने के बाद 3 मिनट एड़ी उठाने से ओवरवेट लोगों में इंसुलिन स्पाइक 26 फीसदी कम हुआ। 
विज्ञापन


टाइप-2 डायबिटीज मरीजों में रात और भोजन के बाद शुगर स्तर बेहतर रहा। डॉ. राजू वैश्य के अनुसार, पिंडली की यह मांसपेशी दूसरे दिल की तरह काम करती है। जब हम बैठे-बैठे एड़ी उठाते हैं तो यह मांसपेशी सक्रिय होती है और खून का संचार बेहतर बनाती है।

डॉ. अनूप मिश्रा के अनुसार, पैरों की मांसपेशियों की मजबूती का सीधा संबंध ब्लड शुगर कंट्रोल और ब्लड सर्कुलेशन से है। ऐसे सरल व्यायाम खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तरीका नियमित व्यायाम का पूरा विकल्प नहीं है।

लेकिन बुजुर्गों, मोटापे से परेशान लोगों और ऑफिस में लंबे समय तक बैठने वालों के लिए यह एक आसान और कम खर्चीला उपाय हो सकता है। इसके अलावा, 40 मिनट की हल्की स्ट्रेचिंग से भी ब्लड शुगर में कमी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें