फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध में हुआ खुलासा, दिल पर भी हमला करता है कोरोना

Mon, 31 Aug 2020 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण हृदय से जुड़ी समस्या भी पैदा कर रहा है। जो मरीज हृदय रोग का इलाज करा रहे थे और वह कोरोना से भी संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे मरीजों में खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन


जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टर अंकित कंसल ने बताया कि उनके यहां दिल की बीमारी के इलाज के लिए सात ऐसे मरीजों पर अध्ययन किया गया, जिनको कोरोना संक्रमण हो गया था।  इन मरीजों में ह्रदय गति घटकर 30 से 42 बीपीएम प्रति मिनट रह गयी थी।  

इनमें पांच मरीजों को स्थायी पेसमेकर(दिल की धड़कनों को नियमति करने के लिए लगाया गया उपकरण) लगाया जा चुका है। दो अन्य रोगियों की हृदय गति में अस्थायी पेसिंग और इलाज में सुधार हुआ है पर इस तरह के मामले साफ दर्शा रहे है कि अब कोरोना दिल से जुड़ी समस्याओं को भी पैदा करता और बढ़ाता है।
विज्ञापन

    
कोरोना पीड़ित मरीजों में दिल का दौरा पड़ने का भी खतरा अधिक होता है।  मरीजों के इलाज करने वाली  हिंदूराव अस्पताल की डॉक्टर अंकिता सिंह का कहना है कि आईसीयू में भर्ती गम्भीर मरीजों के इलाज के दौरान जांच में डी डायमर स्तर का पता लगाते हैं, ताकि पता चल सके कि मरीज की धमनियों में खून का थक्का तो नहीं पड़ने वाला है। यही वजह है कि कोरोना के मरीजों में खून को जमने से रोकने के लिए दवाओं पर जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें