फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिरांडा हाउस में शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक छात्रों को शोध के लिए मिलेंगी नई सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन के लिए बनाया अलग कार्यालय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज ने विद्यार्थियों में शोध को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नई पहल की है। कॉलेज ने बुधवार को स्नातक स्तर पर शोध कार्य और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए विशेष सुविधाओं की शुरुआत की। इसके तहत शोध कार्य के लिए दो अलग कमरे तैयार किए गए हैं, जहां विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट पर काम कर सकेंगे।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. विजयलक्ष्मी नंदा ने इन सुविधाओं का उद्घाटन किया, जो बुधवार से ही शुरू हो गई हैं। डॉ. नंदा के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों का चौथा वर्ष शुरू होने के बाद ये सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इन कमरों में विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पर काम करने के साथ ही विभिन्न विषयों पर अध्ययन करने, विचार साझा करने और शिक्षकों व सहपाठियों के साथ अकादमिक चर्चा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के कार्यालय (ओआईपी) के लिए भी अलग स्थान बनाया गया है, जिसके माध्यम से देश-विदेश के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ संपर्क बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यालय के जरिए विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अकादमिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, संयुक्त शोध और संस्थागत साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इससे विद्यार्थियों का वैश्विक संस्थानों से जुड़ाव बढ़ेगा और उन्हें अलग-अलग देशों की शिक्षा व्यवस्था, शोध पद्धतियों व नए विचारों को समझने का मौका मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई के साथ शोध, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संस्कृति को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें