फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पुराने कार्यालय में खुलेगा रेरा का दफ्तर

Tue, 14 Aug 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रेरा का दफ्तर ग्रेटर नोएडा में जल्द खुलने के आसार हैं। रेरा की टीम ने रविवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए व पुराने दफ्तर को देखा। जिसके बाद प्राधिकरण के पुराने कार्यालय में दफ्तर खोलने पर सहमति बनी। साथ ही जिला कोर्ट में भी रेरा का छोटा दफ्तर खुलेगा।

विज्ञापन


रेरा की कमेटी के चेयरमैन राजीव कुमार (रिटायर्ड आईएएस) के नेतृत्व में सदस्य बलविंदर कुमार (रिटायर्ड आईएएस) व कल्पना मिश्रा सहित आधा दर्जन सदस्यों की टीम रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्रेटर नोएडा  प्राधिकरण के नए दफ्तर पहुंची। टीम ने पूरे कार्यालय का मुआयना किया।

रेरा के दफ्तर के लिए प्रस्तावित जगह देखी। उसके बाद टीम प्राधिकरण के पुराने दफ्तर का निरीक्षण करने पहुंची। रेरा का एक छोटा दफ्तर जिला कोर्ट में भी खुलेगा, जिसमें एडजुडिकेटिंग ऑफिसर की तैनाती होगी।
विज्ञापन


अहम है कि ग्रेटर नोएडा में दफ्तर खोलने को लेकर बीते 12 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें यह तय किया गया था।  दरअसल, फ्लैट खरीदारों से जुड़े सबसे ज्यादा मसले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से हैं। उनमें भी नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा खरीदार फंसे हैं।

फ्लैट खरीदारों को होगा फायदा
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि अब तक फ्लैट खरीदारों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए मेरठ, आगरा या लखनऊ तक जाना पड़ता था। शिकायत के बाद उसे फॉलो करने में परेशानी हो रही थी। ग्रेटर नोएडा में रेरा का दफ्तर खुलने से खरीदारों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें