गणतंत्र दिवस की परेड कल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला तक जाएगी। मार्ग पर परेड के सुचारू संचालन के लिए व्यापक यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। परेड के दौरान किसी को रूट क्रॉस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील कि वह कल नई दिल्ली और मध्य दिल्ली आने से बचें। आसमान से भी समारोह पर नजर रखी जाएगी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए
आज दिल्ली की सीमाएं सील हो जाएंगी
25 जनवरी को रात नौ बजे से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड समाप्त होने तक किसी भी भारी व हल्के वाहनों को दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इनमें आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन शामिल नहीं है।
आम जनता हेल्प डेस्क से लें जानकारी
अगर आप गणतंत्र दिवस समारोह में जा रहे हैं तो हेल्प डेस्क से जरूर संपर्क कर लें। गणतंत्र दिवस समारोह के चारों तरफ 12 हेल्प डेस्क लगाई जाएंगी। इन हेल्प डेस्क पर एक स्थानीय थाने का पुलिसकर्मी, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक एनसीसी का जवान तैनात होगा। हेल्प डेस्क से संपर्क करने पर पता लगा जाएगा कि रूट क्या है, आपको अपनी सीट तक कैसे जाना है और कहां पाकिंग है। यहां तैनात जवान समारोह में आने वाले लोगों को पूरी जानकारी देंगे। इससे दर्शकों को भटकना नहीं पड़ेगा।
12 सहायता डेस्क निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे
मोती लाल नेहरू प्लेस गोल चक्कर, सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, मान सिंह गोल चक्कर, जीपीओ गोल चक्कर, जसवंत सिंह गोल चक्कर, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, मंडी हाउस गोल चक्कर, क्यू-पॉइंट, तीन-मूर्ति गोल चक्कर, जनपथ/डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड क्रॉसिंग, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर-14 और पालिका पार्किंग कनॉट प्लेस, नई दिल्ली।
रास्ते पता करने के लिए वीडियो करें स्कैन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस के चार वीडियो जारी की हैं। पास पर बने बार कोड को स्कैन करने से ये वीडियो अपने आप खुल जाएंगे। वीडियो से समारोह में एंक्लोजर तक जाने का रास्ता, पाार्किंग व सीट के बार में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
पहली बार कार कॉलिंग सिस्टम लागू
पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर कार कॉलिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। एक पुलिसकर्मी उस जगह पर तैनात किया जाएगा तो जहां से कार पार्किंग से आकर संबंधित व्यक्ति को पिक करेगी। इस सिस्टम के तैनात अब जब संबंधित व्यक्ति रोड पर आ जाएगा तब एनाउसमेंट कर उसकी कार को वहां बुलाया जाएगा। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ये सिस्टम चार एंक्लोजर गंड़क, गंगा, घाघरा और पेनार के लिए लागू किया जाएगा।