फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 की सुबह से ही बंद हो जाएगी दिल्ली-एनसीआर की मेट्रो पार्किंग, 26 को प्रभावित रहेगी मेट्रो

Tue, 24 Jan 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
विज्ञापन
राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के चलते मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेगी। सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके चलते मेट्रो की दिल्ली-एनसीआर की सभी पार्किंग 25 की सुबह छह बजे से बंद रहेंगी जो कि 26 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद खुलेगी। इसके अलावा दो लाइनों हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली पर चार स्टेशन अलग-अलग समय पर बंद रहेंगे।

वहीं परेड के चलते ब्लू लाइन पर दो मेट्रो स्टेशनों के बीच सेवाएं रोक दी जाएंगी। यात्रियों को सलाह है कि वे गणतंत्र दिवस पर इन टाइम टेबल को देखकर ही मेट्रो के सफर को तय करें।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ज‌ान‌िए कौन से स्टेशन रहेंगे बंद

- फोटो : सोशल मीड‌िया
डीएमआरसी के मुताबिक 26 जनवरी को यलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। इसी लाइन पर पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन (पहले सेवन रेसकोर्स के नाम से था) को सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा।   29 जनवरी को भी ये स्टेशन दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक बीटिंग रीट्रीट के चलते बंद रहेेंगे। इसी तरह ब्लू लाइन पर दो स्टेशनों मंडी हाउस और प्रगति मैदान के बीच मेट्रो की सेवाएं तब रोकी जाएगी जब परेड तिलक मार्ग से गुजर रही होगी।
  हालांकि इसका अभी कोई समय तय नहीं है। यह समय परेड वहां तक पहुंचने पर निर्भर करेगा। मगर इस दौरान ब्लू लाइन पर नोएडा से इंद्रप्रस्थ स्टेशन, वैशाली से यमुना बैंक तक और द्वारका सेक्टर 21 से बाराखंभा के बीच सेवाएं चालू रहेंगी। मगर इन दो स्टेशनों मंडी हाउस व प्रगति मैदान के बीच मेट्रो बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें