राजपथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के चलते मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेगी। सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला लिया है।
इसके चलते मेट्रो की दिल्ली-एनसीआर की सभी पार्किंग 25 की सुबह छह बजे से बंद रहेंगी जो कि 26 जनवरी को दोपहर दो बजे के बाद खुलेगी। इसके अलावा दो लाइनों हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली पर चार स्टेशन अलग-अलग समय पर बंद रहेंगे।
वहीं परेड के चलते ब्लू लाइन पर दो मेट्रो स्टेशनों के बीच सेवाएं रोक दी जाएंगी। यात्रियों को सलाह है कि वे गणतंत्र दिवस पर इन टाइम टेबल को देखकर ही मेट्रो के सफर को तय करें।