अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से संचालित राजन बाबू इंस्टीट्यूट ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन एंड ट्यूबरकुलोसिस (आरबीआईपीएमटी) में गणतंत्र दिवस मना। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा कर्मचारियों की परेड से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में लंबे समय से योगदान देने वाले डॉ. अनिल चौधरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाता शपथ लेकर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। टीबी मरीजों को पौष्टिक भोजन वितरित किया गया और उनके लिए ई-पहचान पत्र भी जारी किए। इसके अलावा, मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से टीबी मरीजों की एक्स-रे जांच भी की गई। पूरा कार्यक्रम जनसेवा, जागरूकता और प्रेरणा से भरा रहा।