फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेपिस्टों को छुड़ाने में फंसे सपा जिलाध्यक्ष

Tue, 03 Feb 2015 01:55 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष और डासना के पूर्व महानगर अध्यक्ष की चेयरमैन चुनाव की यह लड़ाई अब लखनऊ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष को बलात्कार के आरोपियों को छुड़ाने के मामले में सोमवार को सफाई देनी पड़ी और इसकी साजिश का आरोप पूर्व महानगर अध्यक्ष पर लगाया।

चर्चाएं हैं कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पूरे मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष से ले सकते हैं।

सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन पर एक व्यक्ति ने बलात्कार करने वाले दो युवकों को छुड़ाने का आरोप लगाया था।

उक्त व्यक्ति का कहना था कि उसकी मासूम बच्ची से बलात्कार करने वाले दो युवकों को सपवा जिलाध्यक्ष ने मसूरी थाने से छुड़ा लिया था। रविवार को यह मामला चैनल पर छाने के बाद लखनऊ तक हड़कंप मचा था।

सोमवार को जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने आरोप लगाने वाले लड़की के पिता को मीडिया के सामने पेश किया। आरडीसी में आयोजित प्रेसवार्ता में उसने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष के बलात्कार करने वालों को छुड़ाने की उसको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उसने यह आरोप पूर्व नगर अध्यक्ष महताब कुरैशी के कहने पर लगाया था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महताब कुरैशी को मैंने चेयरमैन चुनाव में हराया था। तब से रंजिश चली जा रही है।

वह झूठे आरोप लगवाता रहता है। वहीं महताब कुरैशी ने सपा जिलाध्यक्ष पर पद का दुरुपयोग करने और पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से परेशान कराने का आरोप लगाया है।

सपा सूत्रों का कहना है कि यह लड़ाई सपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर है। महताब कुरैशी सपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष का करीबी है, जिसका जिलाध्यक्ष से विरोध है।

इसके चलते महताब कुरैशी जिलाध्यक्ष पर निशाना साधता है और जिलाध्यक्ष उसको पार्टी से बाहर कराने की तैयारी में है। सच चाहे जो भी होे लेकिन यह मामले का तूल पकड़ना तय है।
विज्ञापन


सोहनलाल त्यागी बने प्रदेश सचिवः सपा के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह केकरीबी सोहनलाल त्यागी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की गई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष धर्मवीर डबास, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत टीटू, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी और महानगर अध्यक्ष ऋतु खन्ना आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष धर्मवीर डबास ने बताया कि प्रदीप भाटी को महानगर सचिव मनोनीत किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें