फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे देने के बहाने घर बुलाकर किया महिला से रेप

Fri, 10 Jul 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उधार का रुपया चुकाने के लिए महिला को घर पर बुलाकर परिचित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार की रहने वाली पीड़िता मेहनत मजदूरी कर परिवार पालती है। वर्तमान में वह भूपानी थाना क्षेत्र में रह रही है।

उसके गांव का ही परिचित धनेश कुमार यहां रामवन कर्नल विहार नहरपार में रहता है। धनेश ने महिला से कुछ दिन पहले 1500 रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

महिला को करा दिया चुप

महिला के मुताबिक शनिवार को धनेश ने उधार के रुपये वापस करने की बात कह उसे अपने कमरे पर बुलाया था।

वह कमरे पर पहुंची तो धनेश ने उसे अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया और पांच सौ रुपये देने के बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने शोर मचाना चाहा तो जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सोमवार को पीड़िता ने भूपानी थाने में केस दर्ज कराया। एसएचओ भूपानी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी धनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें