फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म रिलीज से पहले मुश्किल में फंसे रेमो डिसूजा, नहीं जा सकेंगे विदेश, ये है मामला

Fri, 03 Jan 2020 01:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रेमो डिसूजा - फोटो : twitter
विज्ञापन

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने देर रात गाजियाबाद एसएसपी के समक्ष अपने दस्तावेज जिसमें पासपोर्ट शामिल है, जमा करा दिए हैं।

विज्ञापन


रेमो डिसूजा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद यह कदम उठाया है, जिसमें उन्हें एक मामले में अंतरिम जमानत देते हुए अदालत ने रेमो को देश ना छोड़ने के आदेश दिए थे।

हाईकोर्ट के इसी आदेश पर रेमो ने अपना पासपोर्ट गाजियाबाद के एसएसपी के समक्ष जमा करा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जमानत का बांड भी भरा।

बता दें कि रेमो डिसूजा पर उनके एक पुराने मित्र ने पांच करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, जिसमें रेमो फरार चल रहे थे। बाद में जब यह मामला जिला अदालत पहुंचा तो कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हुआ था। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट चला गया और अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए देश न छोड़ने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर उनके कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो इस समय वह टीवी पर आने वाले डांस रियलिटी शो डांस प्लस में जज की भूमिका निभा रहे हैं। यही नहीं उनके द्वारा निर्देशित डांस पर आधारित फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी भी 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। ऐसे में पासपोर्ट जमा हो जाना उनके लिए एक बड़ा झटका होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें